2023 के बाद US फेड ने बढ़ाईं ब्याज़ दरें

नवभारत टाइम्स
us fed hikes interest rates after 2023 attempt to control inflation
NBT रिपोर्ट: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को 2023 के बाद पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। यह कदम महंगाई को काबू करने के लिए उठाया गया है, जो तय लक्ष्य से लगातार काफी ऊपर बनी हुई है। ET के मुताबिक, दो दिन चली बैठक के बाद केंद्रीय बैंक ने बेंचमार्क रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25%) का इजाफा कर इसे 3.75% से 4.00% के दायरे में पहुंचा दिया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण ऊर्जा की ऊंची कीमतों, टैरिफ नीतियों के असर और AI की बढ़ती मांग से महंगाई का दबाव लगातार बना हुआ है। केंद्रीय बैंक ने पहले दरों में बदलाव करने से परहेज किया था, लेकिन महंगाई के ताजा आंकड़ों ने दरें बढ़ाने की बात को और मजबूत कर दिया।