Protest Against Ugc And Reservation By Climbing Water Tank Lawyers Chanted Slogans
यूजीसी के खिलाफ की नारेबाज़ी टंकी पर चढ़कर जताया विरोध
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
आरक्षण और यूजीसी का विरोध करने वाले लोगों ने बुधवार को जीटी रोड से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा शुरू की। जैसे ही लोग जीटी रोड पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया, उसके बाद लोग तहसील कार्यलय पहुंच गए। वहां पानी की टंकी पर झंडा लेकर चढ़ गए। इन लोगों में वकीलों की संख्या अधिक रही। कार्यक्रम समाज सेवी पीतांबर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पदयात्रा में तिरंगा व भगवा झंड़ा लेकर लोग यूजीसी रोल बैक और आरक्षण रिफॉर्म करो के नारों से गूंज रहा था।करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े लोगों को समझाया फिर नीचे उतारा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका विरोध किसी जाति अथवा धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव तथा आर्थिक परिस्थितियों को अधिक महत्व दिए जाने की मांग करते हुए एसडीएम दादरी अभिनेंद्र सिंह व एडीसीपी ग्रेनो संतोष कुमार को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर ललित राणा, पंडित रामदत्त , रामदेव रावल, मास्टर परमानंद शर्मा, रामवीर शर्मा एडवोकेट, सतपाल बजरंगी, राकेश त्यागी, निधि शर्मा एडवोकेट और संजय शर्मा एडवोकेट समेत अन्य लोग वहां मौजूद रहे।