Mcds Action On Illegal Construction Continues 46 Buildings Demolished 11 Sealed
MCD का ऐक्शन अभी जारी, 46 और इमारतों को किया गया ध्वस्त, 11 सील
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
MCD का खतरनाक और अवैध रूप से बनी इमारतों के खिलाफ ऐक्शन बुधवार को भी जारी रहा। निगम ने सभी 12 जोनों में 46 इमारतों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की और 11 संपत्तियों को सील किया। वहीं, बिल्डिंग बॉयलाज का उल्लंघन कर बनाई जा रही 12 इमारतों के खिलाफ तोड़फोड़ के ऑर्डर भी पास किए गए। MCD ने मंगलवार को भी 40 इमारतों में तोड़फोड़ की थी और 16 को सील किया था।MCD से मिली जानकारी के अनुसार, सत्य निकेतन में खतरनाक इमारत को तोड़ने का काम मैनुअल ऐक्शन की वजह से काम तेजी से नहीं हो पा रहा है।
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के तहत शाहदरा नॉर्थ जोन के कर्दमपुरी, शाहदरा के प्रशादी मोहल्ला, उस्मानपुर और न्यू उस्मानपुर में इमारतों के खिलाफ ऐक्शन लिया गया। वहीं, शाहदरा साउथ जोन के शास्त्री पार्क, सेंट्रल नॉर्थ जोन में स्वरूप नगर और रानी बाग सहित अन्य स्थानों पर भी तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई। MCD ने दोहराया कि अनधिकृत निर्माण की इजाजत नहीं दी जाएगी।