ग्रेनो में जमीन खरीद के लिए कैंप शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
ग्रेनो में जमीन खरीद के लिए कैंप शुरू
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : मुआवजा दर में वृद्धि के बाद अब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने जमीन खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब की जमीन के लिए किसानों से सहमति लेकर जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए टीमें गांवों में पहुंचकर किसानों से वार्ता करेंगी। गांव में कैंप लगाने की तिथि तय कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी इन प्रॉजेक्ट के लिए बील अकबरपुर, चमरावली रामगढ़ व चिटेहरा गांव में 16, 17 और 18 सितंबर को कैंप लगाएगी। दूसरी टीम दतावली, हजरतपुर, चमरावली बोड़ाकी और पल्ला गांवों में 16, 17, 18 और 21 सितंबर को किसानों से वार्ता करेगी। कैंप में प्रशासनिक व अथॉरिटी के अधिकारी रहेंगे। किसानों की सहमति से जमीन उपलब्ध होने पर विकास कार्यों को गति मिलेगी। आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।