होटल के रूम से गिरे उद्योग बंधु केंद्र के जीएम, हुई मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
greater noida gm of udyog bandhu kendra dies after falling from hotel investigation begins
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

नॉलेज पार्क में यूपी इंटरनैशनल ट्रेड शो में लखनऊ उद्योग बंधु केंद्र की स्टॉल की मॉनिटरिंग के लिए आए जीएम हरगोविंद सिंह की संदिग्ध हालात में होटल की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। शनिवार सुबह होटल कर्मचारी चाय देने के लिए उनके कमरे में पहुंचा तो वह नहीं मिले। खिड़की से नीचे देखने पर बाहर उनका शव पड़ा मिला। बीटा-2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के मुताबिक हरगोविंद सिंह लखनऊ के कल्याणपुर स्थित गुडंबा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वह उद्योग बंधु केंद्र लखनऊ से जीएम पद से रिटायर हो चुके थे। हालांकि, सरकार की ओर से उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था।