एक्सपर्ट बताएंगे कैसे खत्म होगा गुड़गांव से जलभराव

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gurugram waterlogging iit roorkee experts to provide solutions underground tanks to be built on singapore model
NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : जिले में जलभराव, ड्रेनेज और वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। अब IIT रुड़की के विशेषज्ञ 5 अक्टूबर को दिल्ली के नीति आयोग में जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए प्रजेंटेशन देंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना तथा संस्कृति मंत्रालय के निजी सचिव ब्रह्म दत्त की ओर से अधिकारियों को इस प्रेजेंटेशन में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। पत्र में बताया गया है कि गुड़गांव में जलभराव, ड्रेनेज और वर्षाजल संचयन व्यवस्था को लेकर IIT रुड़की के विशेषज्ञ समाधान और तकनीकी पहलुओं पर प्रस्तुति देंगे। आमंत्रित अधिकारियों में हरियाणा के अर्बन डिवेलपमेंट के प्रिंसिपल अडवाइजर डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा, उपायुक्त उत्तम सिंह, नगर निगम गुड़गांव के कमिश्नर प्रदीप दहिया, नगर निगम मानेसर के कमिश्नर प्रदीप सिंह, एचएसवीपी की प्रशासक वैशाली सिंह और केंद्रीय जल आयोग के निदेशक प्रतीक राज समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।

इससे पहले IIT गांधीनगर के विशेषज्ञ सर्वे कर एक रिपोर्ट नगर निगम काे सौंप चुके हैं। अब निगम की योजना बारिश के पानी को एक वॉर्ड से दूसरे वॉर्ड में जाने से रोकने की है। इसके लिए बड़े नगर निगम पार्कों के नीचे सिंगापुर की तर्ज पर भूमिगत कंक्रीट वॉटर स्टोरेज टैंक बनाने की तैयारी है।

रेकमेंडेड खबरें