Milling Industry A Strong Foundation For Food Security And Employment
‘खाद्य सुरक्षा और रोजगार का आधार है मिलिंग उद्योग’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ: गेहूं केवल कृषि उपज नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा और लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा आधार है। ऐसे में मिलिंग उद्योग की जिम्मेदारी उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्ता, स्वच्छता, आधुनिक तकनीक और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी है। यह बात उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को गोमती नगर स्थित एक होटल में कहीं। वह उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स असोसिएशन की 63वीं वार्षिक आम सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विडियो संदेश के माध्यम से कहा कि यह उद्योग सीधे किसान, रसोई, रोजगार और खाद्य सुरक्षा से जुड़ा है। वहीं खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि किसान से उपभोक्ता तक खाद्यान्न पहुंचाने में प्रॉसेसिंग सेक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण है। संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने मंडी शुल्क समाप्त करने, यूपी को उत्पादक राज्य का दर्जा देने की मांग रखी।