Attack On Students At Shakuntala Mishra University Allegations Of Suppression Against Administration Sfi Demands Action
‘शकुंतला मिश्रा विवि प्रशासन दबा रहा स्टूडेंट्स की आवाज’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, राजाजीपुरम : डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में छात्रों ने प्रशासन पर भेदभावपूर्ण रवैये और लोकतंत्र के हनन का आरोप लगाया है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ( एसएफआई ) का आरोप है कि प्रशासन एबीवीपी को खुली छूट दे रहा है, जबकि छात्रहित से जुड़े अन्य संगठनों को कार्यक्रम तक करने की अनुमति नहीं दी जा रही।
संगठन का दावा है कि शनिवार को शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्रों पर पुलिस और बाहरी तत्वों ने हमला किया। इसमें अमित यादव, ईसार अहमद और सतेंद्र समेत कई छात्र घायल हो गए। एसएफआई ने हमलावरों पर सख्त कार्रवाई करने और छात्र विरोधी नीतियों पर रोक लगाने की मांग की है।