Classical Music Evening Adorned With Sarangi And Santoor Tunes Guru Smriti Foundation Organized
सारंगी और संतूर की तानों से सजी महफिल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: गुरु स्मृति फाउंडेशन की ओर से पेपर मिल कॉलोनी स्थित कैफी आजमी अकादमी ऑडिटोरियम में शनिवार को शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन हुआ। बारिश में भीगी शाम शास्त्रीय संगीत के सुरों से झंकृत हो उठी।
कार्यक्रम का आगाज मनीष मिश्र के एकल सारंगी वादन से हुआ। उन्होंने राग बिहाग की प्रस्तुति से साबित किया कि सारंगी सोलो वादन में भी बेहद प्रभावी है। कार्यक्रम में दिनकर द्विवेदी, सौरभ सिंह, दीपांकर राय चौधरी, पार्थो रायचौधरी, अरुणेश पांडे, अध्यात्म पांडे, पंडित भोलानाथ भट्टाचार्य ने प्रस्तुति दी। मौके पर उस्ताद इलमास हुसैन, पंडित अशोक गोस्वामी, डॉ. मनोज मिश्र मौजूद रहे।