Lucknow Event Manager Kidnapped And Beaten In Suv Fir Against 6
इवेंट मैनेजर का अपहरण कर एसयूवी में पीटा, 6 पर FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ
हुसैनगंज इलाके में एसयूवी सवार छह युवकों ने इवेंट मैनेजर का कथित तौर पर अपहरण कर गाड़ी में पिटाई की। पीड़ित ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।उदयगंज निवासी इवेंट मैनेजर फरहान खान के मुताबिक 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर लोकेशन पूछी। चारबाग पहुंचने पर आरोपित फरहान अपने साथी डाबर, तन्ना और तीन अन्य युवकों के साथ एसयूवी से आया। सभी ने जबरन उन्हें गाड़ी में बैठा लिया और कुछ दूर ले जाकर पिटाई की। डाबर ने उनका गला दबाया और विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित गाड़ी से कूदकर भाग निकले। दोबारा अपहरण के प्रयास पर स्थानीय लोग जुट गए, जिसके बाद आरोपित फरार हो गए।
पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपितों की तलाश की जा रही है।