शराब से मौत के दावे पर उठे सवाल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
शराब से मौत के दावे पर उठे सवाल
nNBT न्यूज, निगोहां : बकतौरीखेड़ा गांव में संदीप (27) की संदिग्ध मौत का मामला पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उलझ गया है। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया था कि अत्यधिक शराब पीने के बाद बिस्तर पर सोने के दौरान उसकी मौत हुई। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।

चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। शुक्रवार सुबह परिवारीजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को संदीप के भाइयों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस घटनास्थल, परिवारीजनों के बयानों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें