गोमतीनगर विस्तार में घर में घुसकर परिवार पर हमला, मुकदमा दर्ज़

नवभारतटाइम्स.कॉम•
family attacked with sticks and clubs after entering house in gomtinagar extension womans mobile broken case registered
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : गोमतीनगर विस्तार में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला, उसकी बहू और बच्चों को लाठी-डंडों से पीट दिया। महिला ने घटना का विडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपितों ने तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित मौके से भाग निकले। आरोपों के आधार पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गुलरिया का पुरवा निवासी अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर की शाम दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज कर रहे थे। उनकी मां चन्द्रावती ने इसका विरोध किया। इस पर जगजीवन, पवन, उनकी पत्नियां, शिवा, महिमा, हेमा, उमा, कुसुम और कुमकुम समेत अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुस गए और चन्द्रावती, पूनम व बच्चों पर हमला कर दिया। शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपित घर से बाहर निकल गए। पीड़ित ने इस मामले में शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रेकमेंडेड खबरें