Lucknow Missing Youths Body Found On Neighbors Roof Sensation Due To Suspected Murder
पड़ोसी की छत पर मिला गुमशुदा युवक का शव, हत्या की आशंका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ
हजरतगंज इलाके में तीन दिन से लापता रिक्शा चालक का शव शनिवार को घर के पास ही स्थित एक मकान की छत पर पड़ा मिला है। मृतक के चेहरे व शरीर में चोट के निशान है। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है।हजरतगंज रविदास नगर गली नंबर सात निवासी सतीश पाल (40) ई-रिक्शा चालक था। वह पत्नी कुसुम, बेटे अयान, भाई सुनील, मां कामना, बहन अनुराधा और जाह्नवी के साथ रहता था। भाई सुनील ने बताया कि घर में गणेश पूजा का आयोजन था। गुरुवार रात 1ः30 बजे सतीश घर से निकल गया, जिसके बाद लौटा नहीं। परिवारीजन उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार को सतीश की पत्नी कुसुम ने हजरतगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शनिवार दोपहर बाद बच्चों ने सतीश का शव उनके घर से चौथे मकान की छत पर पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवारीजनों के मुताबिक सतीश के चेहरे व शरीर में चोट के निशान हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पृथम दृष्टया लग रहा है कि फांदते समय करीब बीस फुट नीचे मकान की छत पर गिरने से सतीश की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।