Sir Camp Get Your Voter List Data Corrected Today Apply By September 30
SIR : आज भी लगेंगे कैंप, सही करा लें अपना डेटा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : SIR के तहत शनिवार को जिले के 1504 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए, लेकिन इसको लेकर लोगों का रुझान नहीं दिख रहा है। प्रशासन की ओर से शनिवार और रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष कैंप लगाने की जानकारी दी गई थी। हालांकि कैंप की जानकारी ही नहीं होने के कारण बूथों पर लोग काफी कम संख्या में पहुंचे।
इलेक्शन तहसीलदार राजेंद्र हुड्डा ने बताया कि जिले में अब तक नाम शामिल करवाने के लिए 36 हजार 980 फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए एक हजार 617 फॉर्म-7 और मतदाता सूची में डिटेल संशोधन के लिए 36 हजार 772 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं। 27 सितंबर को भी सभी 1504 मतदान केंद्रों पर कैंप लगाए जाएंगे। दावे और आपत्तियां 30 सितंबर तक संबंधित ईआरओ व एईआरओ कार्यालय में जमा की जा सकती हैं। voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।