n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच डीएम और नगर आयुक्त ने शनिवार को शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जल निकासी में तेजी लाने, पंपिंग स्टेशनों की सतत निगरानी रखने और कहीं भी पानी भरने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
हेल्पलाइन नंबर जारीनगर निगम ने मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1533 और 9219902911/12/13/14 जारी किए हैं, जिन पर जलभराव या अन्य समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।