ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
palwal young man tragically dies after being hit by a train between asawata rasulpur railway track
n NBT न्यूज, पलवल : ट्रेन की चपेट में आने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श कालोनी निवासी भगवत के तौर पर की गई है। भगवत गोवर्धन का रहने वाला था और यहां परिवार सहित किराये के मकान में रहता था। जीआरपी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि असावटा और रसूलपुर फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा हुआ है। तलाशी में मिले मोबाइल से मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। परिजनों ने मृतक की पहचान की। जीआरपी का कहना है कि पटरी क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।