'अशोक सिंघल से राष्ट्र सेवा की प्रेरणा लें युवा'

Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
seminar on ashok singhals birth anniversary call to youth to take inspiration from nation service
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष पर सांस्कृतिक गौरव संस्थान की ओर से रविवार को एसकेडी अकादमी, वृंदावन कॉलोनी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने राम जन्मभूमि आंदोलन और हिंदू समाज को संगठित करने में अशोक सिंघल के योगदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र सेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के अवध प्रान्त अध्यक्ष डॉ.सूर्यकांत ने सनातन परंपराओं में स्वास्थ्य और विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाने की जगह भारतीय संस्कार अपनाने, पौधे लगाने और जरूरतमंदों की सेवा करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र शुक्ला, संस्थान के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार मिश्र (बाबू मिश्रा) और हरि शरण मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।