घर में घुसकर हमला करने के आरोप में छह पर केस

नवभारतटाइम्स.कॉम•
six booked for entering home and assaulting after being asked to slow down speeding scooter in sheikhpura
n NBT न्यूज, पलवल : शेखपुरा में तेज रफ्तार स्कूटी को धीमा चलाने की बात कहने पर मारपीट हो गई। घर में घुसकर हमला किया और बाहर खड़े दोपहिया वाहन को डमेज कर दिया। इस बारे में शहर थाना पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया गया है।

शेखपुरा निवासी जतिन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 24 सितंबर को तीन युवक तेज रफ्तार स्कूटी पर जा रहे थे। धीमा चलाने की बात कही तो उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट के इरादे से घर में घुस आए। शोर मचाने पर बाहर से लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सुमित, हेमन्त, टीटू, भाला, बाबू व दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।