1.78 करोड़ रुपये से भूपानी गांव में बनेगा डॉग शेल्टर

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के भूपानी गांव में बेसहारा कुत्तों के लिए एक एकड़ जमीन पर आधुनिक डॉग शेल्टर बनेगा। करीब 1.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हाईटेक शेल्टर में कुत्तों के रखरखाव और उपचार की व्यवस्था होगी। नगर निगम इसे बनाएगा। नसबंदी और टीकाकरण भी किया जाएगा। निर्माण कार्य आठ महीने में पूरा होगा।

178 crore high tech dog shelter to be built in bhupani village homeless dogs to get a new life

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : स्ट्रीट डॉग्स को भूपानी गांव में एक एकड़ जमीन पर आधुनिक डॉग शेल्टर बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 1.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह शेल्टर शहर का पहला हाईटेक शेल्टर होगा, जहां बेसहारा कुत्तों के रखरखाव से लेकर उनके उपचार तक की समुचित व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम इसे बनाएगा। वहीं नसबंदी और टीकाकरण की भी व्यवस्था होगी।

नगर निगम ईएक्सईएन डालचंद ने बताया कि निगम ने इस प्लानिंग को सिरे चढ़ाने की औपचारिकताएं 30 अप्रैल तक कर ली जाएंगी। कंस्ट्रक्शन कंपनी को आठ महीने का समय दिया जाएगा। इसके बनने से काफी हद तक राहत की सांस मिलेगी।