n NBT न्यूज, लखनऊ : विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में नारी शक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए बिरजू महाराज कथक संस्थान ने बुधवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया।
प्रदर्शनी में संस्थान के विद्यार्थियों अनन्या, स्वस्ति, अंशिका, जान्हवी, श्वेता, मन्नत, परी, पलक, आकांक्षा, आरती, विकिशा, मायरा, इंद्राक्षी, नेहा और प्रियंका ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे कलाकारों और युवाओं ने अपनी तूलिका के माध्यम से नारी शक्ति के विविध स्वरूपों को अत्यंत रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी के दौरान संस्थान की अध्यक्ष प्रो. कुमकुम धर समेत संस्थान के प्रशिक्षक और अन्य उपस्थित रहे।


