बाइक टैक्सी को टक्कर मार कार चालक फरार, युवती की हालत गंभीर

नवभारतटाइम्स.कॉम

बादशाहपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक टैक्सी को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाजियाबाद जा रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

car hits bike taxi woman critically injured driver absconds

n NBT रिपोर्ट, बादशाहपुर

अकबरपुर बहरामपुर से युवती को लेकर गाजियाबाद जा रही बाइक टैक्सी में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक राइडर को भी चोटें लगी हैं। एक्सिडेंट के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोगों ने दोनों घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। पुलिस ने वारदातस्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में उत्तरप्रदेश के आंबेडकर नगर निवासी किशन कुमार ने बताया कि वह बादशाहपुर में किराये के मकान में रहते हैं। वह यहां बाइक टैक्सी चलाते हैं। 18 अप्रैल की शाम पांच बजे उनके पास मेघा गाैतम नामक युवती की बुकिंग आई। उन्होंने बादशाहपुर के अकबरपुर बहरामपुर से यह बाइक टैक्सी बुक की। वह उन्हें लेकर गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। जब वह मुंबई एक्सप्रेसवे के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज स्पीड में आ रहे वाहन ने उनकी बाइक को हिट कर दिया। इसके बाद वह लोग रोड पर गिरकर घायल हो गए। युवती के सिर और मुंंह सहित अन्य जगह गंभीर चोटें आई हैं। बाइक चालक किशन के हाथ और पैर में चोट आई हैं। पुलिस ने इस बारे में सूचना के बाद घायल के बयान पर यह कार्रवाई की है। एएसआई सुरेश कुमार इस मामले की जांच कर रही है।