n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
ट्रैफिक पुलिस की ओर से बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ड्राइव अप्रैल के पहले तीन सप्ताह चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने इस दौरान 5953 चालान किए गए। इसके एवज में 59 लाख 53 हजार रुपये जुर्माना किया गया। कुल 5953 चालान में से बिना हेलमेट के 2533 चालान (जुर्माना 25 लाख 33 हजार रुपये) और पिलियन बिना हेलमेट के 3420 चालान (जुर्माना राशि 34 लाख 20 हजार रुपये) शामिल हैं।
एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि चालान करने के साथ-साथ वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाता है।


