'रश्मिरथी' के हीरक जयंती वर्ष पर गूंजी दिनकर की वाणी

नवभारतटाइम्स.कॉम

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि और उनकी महान कृति रश्मिरथी के 75वें वर्ष पर लखनऊ में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में वाद-विवाद, पोस्टर, निबंध और स्लोगन जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया। निर्णायकों ने दिनकर के ओजस्वी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम दिनकर की स्मृतियों को समर्पित रहा।

dinkars voice echoes on rashmirathi diamond jubilee year district level competitions held in lucknow

n NBT न्यूज, लखनऊ : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की पुण्यतिथि और उनकी कृति ' रश्मिरथी ' के 75वें वर्ष पर बुधवार को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। वाद-विवाद (पक्ष) में जीजीआईसी नरही की खुशी और विपक्ष में महिमा मौर्य विजेता रहीं। पोस्टर में जुबली कॉलेज के ब्रुमेश जॉय, निबंध में प्रिंस विश्वकर्मा और स्लोगन में सेंट क्लेयर्स की इंशरा काजमी ने बाजी मारी। डॉ. वसुंधरा सक्सेना के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में निर्णायकों ने दिनकर के ओजस्वी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।