निगम की कार्रवाई के बाद सील हटाकर फिर से ज़मीन कब्ज़ाई

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी-आजाद नगर में नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर बदमाशों ने कब्जा कर लिया है। निगम की सीलिंग के बाद भी बदमाशों ने सील तोड़कर फिर से कमरे बना लिए हैं। इन कमरों को किराये पर दिया जा रहा है और यहां जुआ व सट्टा भी खिलाया जाता है। स्थानीय लोग परेशान हैं।

faridabad seal broken by nigam government land re occupied turned into gambling and betting den

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

शहर की भीकम कॉलोनी-आजाद नगर से सटी नगर निगम की जमीन पर बदमाशों की नजर गढ़ गई है। चूंकि निगम की सीलिंग की कार्रवाई के बाद बदमाशों ने फिर से कब्जा कर लिया। यहां कमरे बनाकर किराये पर दिए हुए हैं। इतना ही नहीं जुआ व सट्टा भी खिलाया जाता है। सेटिंग के चलते यह निगम भी शांत बैठा हुआ है।

जमीन 1500 से 2000 वर्गगज के आसपास : विमिन पावर ट्रस्ट की अध्यक्ष चांदनी आजाद ने निगम को कई महीने पहले इस बारे में शिकायत की थी। कहा था कि निगम ने कॉलोनियों में सार्वजनिक टाॅइलट बनाए थे। जहां यह बना, वह जमीन 1500 से 2000 वर्गगज के आसपास है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। इस जमीन पर बल्लभगढ़ के बदमाश ने कमरे बना लिए और किराये पर कमरों को दे दिया। जुआ व सट्टा भी खिलाया जाता है। आसपास रहने वाले लोग इस कब्जे से बेहद परेशान हैं। इस शिकायत पर निगम ने कई महीने पहले इन कमरों को सील कर दिया था, लेकिन आरोप है कि बदमाश ने दबंगई दिखाते हुए सील हटा कर फिर से उस जगह पर अतिक्रमण कर लिया है। दरअसल इस जमीन पर कुछ और लोग भी कब्जा करना चाहते हैं, जिससे की सरकारी जमीन आपसी रंजिश का कारण बन सकती है।