फायर कर्मियों को शहीद का दर्जा देने की मांग तेज़

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में निगम और फायर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले फायर कर्मियों को शहीद का दर्जा देने की मांग की। कर्मचारियों ने एक करोड़ रुपये के मुआवजे और आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि फायर कर्मी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा करते हैं।

fire personnel should get martyr status protest intensifies in faridabad

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : विधायक सतीश फागना के आवास के बाहर बुधवार को निगम और फायर कर्मचारियों ने पहुंचकर मृतक फायरकर्मियों के लिए शहीद का दर्जा और मुआवजे की मांग तेज की। हाल ही में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले फायर कर्मियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन से कहा कि फायर कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा करते हैं, ऐसे में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक दर्जा और उनके परिवारों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए।