राजधानी में कल से तीन दिन तक चलेगा ‘रश्मिरथी पर्व’

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कृति रश्मिरथी के 75 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का आयोजन होगा। यह आयोजन 24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का संगम देखने को मिलेगा।

lucknow to host rashmirathi parv for 3 days 75 years of ramdhari singh dinkars epic celebrated

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति रश्मिरथी के 75 वर्ष पूरे होने पर राजधानी में ‘रश्मिरथी पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। 24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन से साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को लोकभवन में प्रेसवार्ता में बताया कि संस्कृति एवं पर्यटन विभाग और 'राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर न्यास, दिल्ली' के इस संयुक्त आयोजन में महान व्यक्तित्वों के जीवन और विचारों को मंच के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि ‘रश्मिरथी’ के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद , बाल गंगाधर तिलक और भारत रत् न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, संवाद और काव्य पर आधारित नाट्य मंचन एवं नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी। इसमें देश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मुंबई के प्रख्यात रंगकर्मी मुजीब खान के निर्देशन में नाट्य मंचन किया जाएगा, जबकि शिमला की प्रसिद्ध कथक कलाकार पूनम शर्मा के निर्देशन में ‘अटल स्वरांजलि’ नामक संगीतमय नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि ‘रश्मिरथी’ कार्यक्रम के साथ-साथ आने वाले समय में अन्य महान व्यक्तित्वों पर भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे आयोजन किए जाएंगे, जिन्होंने राष्ट्र और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।