n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : कोका-कोला इंडिया और इन्वेस्ट यूपी ने जल संरक्षण , अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद ने कहा कि यह साझेदारी राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ सतत विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण को गति देगी। कोका-कोला इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट देवयानी आरएल राणा ने बताया कि कंपनी सरकार संग मिलकर जल संरक्षण मजबूत करेगी, अपशिष्ट प्रबंधन सुधारेगी और सामुदायिक पहलों से आजीविका सशक्त करेगी।


