एक दिन में 6198 वाहनों के चालान, बिना हेलमेट पहने 631 लोगों पर हुई कार्रवाई

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 6198 वाहनों के चालान काटे गए। सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर हुई। 631 चालकों के हेलमेट न पहनने पर चालान हुए। ओवरस्पीड और गलत नंबर प्लेट पर भी कार्रवाई की गई।

traffic police action in noida 6198 vehicles fined in one day 631 caught without helmets

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर चालान किए। इस दौरान मैनुअल 2591 चालान किए गए, जबकि कैमरों के जरिए 3607 ई-चालान किए गए। एक दिन में 6198 वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई हुई।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट चलने वालों के खिलाफ हुई। बिना हेलमेट हो हजार 631 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इसके अलावा ओवरस्पीड में 413 और दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 87 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विशेष अभियान के तहत गलत दिशा में वाहन चलाने और नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों पर भी सख्ती की गई। इस दौरान विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 378 लोगों के चालान किए गए, जबकि नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 542 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-60 अंडरपास और गैलेक्सी वेगा गोलचक्कर मार्ग पर लोगों को जागरूक भी किया।