n NBT रिपोर्ट, नोएडा
13 अप्रैल को हुए प्रदर्शन से पहले कर्मचारियों को जिन वॉट्सऐप ग्रुपों में जोड़ा गया था, अब उन ग्रुपों से जुड़े कई लोगों के वॉट्सऐप अकाउंट अचानक ब्लॉक होने लगे हैं। कई लोग यह भी नहीं जानते थे कि उन्हें कब और किसने इन ग्रुपों में शामिल कर दिया था। इसके अलावा कई कर्मचारियों को सीधे नंबर जोड़कर भी शामिल किया गया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें ग्रुप में शामिल होने की जानकारी तब हुई, जब मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे। हालांकि पुलिस ने दावा किया था कि प्रदर्शन से पहले कर्मचारियों को एक संगठन के लोगों ने क्यूआर कोड के जरिए इन ग्रुपों में जोड़ा गया था।
सेक्टर 80 की कंपनी के कर्मचारी जिस ग्रुप में जुड़े थे। उसमें 700 से अधिक श्रमिकों की संख्या रही होगी। एनबीटी ने ऐसे 20 नंबरों पर बातचीत की, जिनमें 15 लोगों ने बताया कि उनका नंबर किसी ने जोड़ दिया था और उन्हें जानकारी नहीं थी। अचानक मैसेज आने शुरू हुए, तब पता चला कि वे किसी ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं। पुलिस का कहना था कि संगठन से जुड़े लोगों ने क्यूआर कोड के जरिए कर्मचारियों को ग्रुप में जोड़कर हिंसा की कोशिश की गई।


