डुप्लिकेट रिफाइंड ऑइल बरामद

नवभारतटाइम्स.कॉम

अयोध्या के वजीरगंज में पुलिस ने एक गोदाम पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां से फॉर्च्यून कंपनी के नाम पर डुप्लिकेट रिफाइंड ऑइल की करीब 500 पेटियां जब्त की गई हैं। अदानी विल्मर के सेल्स मैनेजर की शिकायत पर यह छापा मारा गया था। गोदाम में इस ब्रांड के नाम पर नकली तेल की पैकिंग की जा रही थी।

ayodhya duplicate refined oil being sold under fortune brand police recover 500 crates from warehouse

nNBT न्यूज, अयोध्या: पुलिस ने वजीरगंज के एक गोदाम में छापा मारकर करीब 500 पेटी डुप्लिकेट रिफाइंड ऑइल बरामद किया। यह कार्रवाई अदानी विल्मर (फॉर्च्युन कंपनी) के सेल्स मैनेजर की शिकायत पर हुई। गोदाम में इस ब्रैंड के नाम पर रिफाइंड ऑइल की पैकिंग हो रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह तेल नकली या मिलावटी हो सकता है।