NBT रिपोर्ट, मुंबई : क्लासिक लेजेंड्स के स्वामित्व वाली Yezdi और BSA ने गुरुवार को भारत में मिलकर दो नई स्क्रैम्बलर मोटरसाइकलें Yezdi Scrambler 350 और BSA Scrambler 650 लॉन्च कीं। इसका मकसद, बाजार में अपनी पेशकशों के साथ, तेजी से बढ़ते प्रीमियम स्क्रैम्बलर सेगमेंट का विस्तार करना है। Yezdi Scrambler 350 को 1,99,950 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि BSA Scrambler 650 की कीमत 3,24,950 रुपये से शुरू होती है। इस लॉन्च के साथ पहली बार ये दोनों पुरानी और मशहूर कंपनियां एक साथ आई हैं, ताकि भारत के बदलते राइडर्स के ग्रुप को एक साथ टारगेट कर सकें।


