9 लोगों की सिर्फ हड्डियां बचीं,ट्रक ड्राइवर ने भी दम तोड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम

मीरजापुर की ड्रमंडगंज घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बोलेरो और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की जान चली गई। बोलेरो में आग लगने से परिवार के आठ सदस्य जिंदा जल गए। ट्रक ड्राइवर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

mirzapur road accident 9 dead in bolero truck collision only skeletons of family burned alive found

nNBT न् यूज, वाराणसी: मीरजापुर की ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात ब्रेक फेल होने से बोलेरो में भिड़े ट्रक ड्राइवर अजीज खान (53) ने भी इलाज के दौरान गुरुवार को दम तोड़ दिया। हादसे में बोलेरो में आग लगने से ड्राइवर के साथ एक ही परिवार के आठ लोग जिंदा जल गए थे। इनकी सिर्फ हड्डियां मिली।

जानकारी के मुताबिक, जिगना के रामपुर गांव निवासी अरुण सिंह अपने बेटे शिवा (8) के मुंडन के लिए परिवार संग मैहर गए थे। हादसे में अरुण की पत्नी वंदना सिंह (45), बेटे शिवा सिंह (8) के साथ पंकज (40), वीणा (47), पीयूष (15), सोनम (9), प्रियंका और कार्तिकेय सिंह व ड्राइवर विष् णु सिंह की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, वहीं, ट्रक क् लीनर विकास शर्मा (32) व दूसरी कार में सवार सोनभद्र निवासी जयप्रकाश (27) ने भी दम तोड़ दिया था। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। पीएम ने मृतकों के परिवारीजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये मदद की घोषणा की।