nNBT रिपोर्ट, कानपुर: कल्याणपुर इलाके की केशवपुरम आवास विकास-1 कॉलोनी में गुरुवार दोपहर लूटपाट के विरोध पर इंटर कॉलेज से रिटायर्ड प्रवक्ता हरेंद्र सिंह की पत्नी निर्मला (53) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घर से लाखों के नकदी-जेवर भी लूट लिए गए।
जानकारी के मुताबिक, हरेंद्र दोपहर में मेडिकल स्टोर तक गए थे। वह आधे घंटे बाद लौटे तो दरवाजा खुला था और पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर घर में काम करने वाली सहायिका और एसी सर्विस करने आए मिकेनिक को हिरासत में लिया है।


