दो सपा विधायकों समेत 46 पर केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजीपुर के करंडा में सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच बुधवार को हुई झड़प के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जयकिशन साहू और जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव समेत 46 सपा नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

case registered against 46 including sp mlas in ghazipur stone pelting alleged

nNBT न् यूज, वाराणसी: गाजीपुर के करंडा स्थित कटरिया गांव में सपा प्रतिनिधिमंडल और गांववालों के बीच बुधवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने 46 सपा नेताओं और 200 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपितों में जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव और सदर विधायक जयकिशन साहू व जिलाध् यक्ष गोपाल यादव भी हैं। एसपी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि सपा कार्यकर्ताओं ने ही पथराव शुरू किया था।