n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला के निदेशक के नाम एडीसी अंजलि श्योराण को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेक्टर-12 में एकत्रित हुईं, जहां विरोध सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मालवती ने की, जबकि संचालन जिला सचिव देवेंद्री शर्मा ने किया। इस दौरान सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर और जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल भी मौजूद रहे। उनकी तरफ से राज्य सरकार पर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्परों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर बीके नगर निगम चौक पर एकत्रित होने का आह्वान किया गया।
ये हैं मांगें: यूनियन ने मांग की कि गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में भी आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया सीधे वर्कर्स के खातों में डाला जाए।


