दाखिले के लिए छात्रों को कॉलेज में मिलेगी फ्री आवेदन करने की सुविधा

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के कॉलेजों में नए सत्र के दाखिलों के लिए छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने आदेश जारी किए हैं। अब छात्र कॉलेज पहुंचकर कंप्यूटर लैब से फ्री में आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा मई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। इससे छात्रों को साइबर कैफे के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पैसे भी बचेंगे।

college admissions students will now get free application facility education department issues orders

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : कॉलेजों में नए सत्र के दाखिलों के दौरान इस बार छात्रों को आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। छात्र कॉलेज में पहुंचकर वहां कंप्यूटर लैब से फ्री में आवेदन कर सकेंगे। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने इस बारे में आदेश जारी कर सभी कॉलेजों को मई के पहले सप्ताह से पूर्व अपने यहां कंप्यूटर लैब स्थापित करने के आदेश दिए हैं, जो केवल दाखिले के दौरान ऑनलाइन आवेदन के लिए रिजर्व होगी। डिपार्टमेंट के अनुसार, कॉलेजों में मई के पहले सप्ताह से अंडर ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

कॉलेजों में पिछले कई साल से दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है। छात्रों को ऑनलाइन ही आवेदन करने होते हैं। फर्स्ट ईयर में दाखिला लेने वाले छात्रों को इस प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती, जिससे वह सही तरीके से आवेदन नहीं कर पाते हैं। इससे आवेदन रिजेक्ट भी हो जाते हैं। कॉलेजों में सुविधा न होने के कारण छात्रों को साइबर कैफे में जाकर आवेदन करना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। छात्रों को इन परेशानियों से बचाने के लिए हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कॉलेजों को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने आदेश जारी कर कहा है कि अंडर ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर में दाखिले की प्रक्रिया मई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। इसलिए सभी सरकारी व गवर्नमेंट एडेड कॉलेज अपने यहां कंप्यूटर लैब स्थापित करें। डिपार्टमेंट ने निर्देश दिए हैं कि यह लैब सीधा कॉलेज के प्रिंसिपल की देखरेख में संचालित की जाएंगी।