ट्रैक्टर समेत दो ट्रॉलियांखाई में गिरीं, 5 की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ओवरलोड ट्रैक्टर और उससे जुड़ी दो ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर खाई में गिर गईं। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

lakhimpur kheri overloaded tractor trolley falls into ditch 5 die painfully 23 injured

nNBT न्यूज, लखीमपुर खीरी

पढुआ इलाके में गुरुवार को एक ट्रैक्टर और इससे जुड़ी दो ट्रॉलियां ओवरलोड के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गईं। इस हादसे में पांच की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शारदानगर के सोहरिया गांव निवासी बाल गोविंद अपने बेटे के मुंडन के लिए परिवारीजनों और रिश्तेदारों के साथ बहराइच जा रहे थे। इसके लिए एक ट्रैक्टर से दो ट्रॉलियां जोड़ी गई थीं, जिसमें करीब 80 लोग बैठे थे।

हादसे में सेमरी निवासी आरुषि (12), राजकुमारी (40), नैंसी (15), पंछी (16) और मखाना (45) की मौत हो गई। वहीं, 23 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएम और एसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। एएसपी पूर्वी ने बताया कि ओवरलोड के कारण हादसा हुआ। ऐसे में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।