मां-बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बच्चे की तलाश जारी

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल के किठवाड़ी गांव में दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के तीन महीने के बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। यह घटना दहेज की मांग पूरी न होने पर हुई थी।

accused arrested in dowry related murder of mother daughter search for 3 month old child continues

n NBT न्यूज, पलवल : गांव किठवाड़ी में दहेज को लेकर मां-बेटी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच व थाना चांदहट पुलिस मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से तीन माह के बच्चे को बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

थाना चांदहट पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्ट हरिकिशन ने बताया कि मथुरा जिला के गांव कामरगढ़ी निवासी नरवीर ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन मितलेश की शादी वर्ष 2020 में धर्मवीर उर्फ धर्मु निवासी किठवाड़ी से हुई थी। शादी के बाद दहेज में जमीन, स्कॉर्पियो व 25 लाख रुपये की मांग को लेकर मितलेश को प्रताड़ित किया जाने लगा।

बीती 25 अप्रैल को मितलेश व उसकी बेटी मुकली के शव घर में मिले, जिन पर चोटों के निशान थे। मृतका का 3 माह का नवजात बेटा भी मौके से लापता था। आरोप है कि दहेज डिमांड पुरी न होने पर दोनों की हत्या की गईं। घटना की सूचना पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मचंद उर्फ धर्मु निवासी गांव किठवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। लापता 3 माह के नवजात की तलाश व अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे लगातार दबिश दे रही है।