घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का लगा आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई। पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप है। एसीपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

modinagar allegations of assault and molestation after entering home pressure on police for compromise

n NBT न्यूज, मोदीनगर : भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान परिवार की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की गई थी। गांव निवासी एक व्यक्ति मंगलवार रात ट्रैक्टर से खेत से आ रहा था। रास्ते में गांव निवासी युवक ने ट्रैक्टर के सामने बाइक खड़ी कर दी। बाइक हटाने के लिए कहने पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी भी हुई। आरोपी घर में घुस आए और लाठी-डंडों और सरियों से पीटकर 5 लोगों को घायल कर दिया। आरोपियों ने परिवार की दो युवतियों के कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि रात में पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाया। एसीपी ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।