किसान की ज़मीन पर जबरन कब्ज़े की कोशिश

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के वेवसिटी थाना क्षेत्र में किसान राजेंद्र सिंह ने पुलिस पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर बिल्डर के साथ मिलकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि हाई कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद पुलिस निर्माण में मदद कर रही है। यह स्थिति क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ सकती है।

ghaziabad builder and police collude to encroach on farmers land appeal to administration

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : जिले के थाना वेवसिटी क्षेत्र के किसान राजेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि हाईटेक टाउनशिप पुलिस के साथ मिलकर उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रही है। काजीपुरा गांव के रहने वाले किसान राजेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी खसरा नंबर 166 और 167 की जमीन पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में मामला चल रहा है। नियम के मुताबिक, जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता, जमीन की स्थिति वैसी ही रहनी चाहिए लेकिन आरोप है कि 28 अप्रैल को बिल्डर ने पुलिस की मदद से खेत की तरफ जाने वाला मुख्य रास्ता बंद कर दिया और वहां जबरदस्ती निर्माण शुरू करवा दिया। किसान का कहना है कि पुलिस प्रशासन का काम विवाद सुलझाना होता है लेकिन यहां पुलिस खुद बिल्डर का साथ दे रही है और किसानों पर जमीन खाली करने का दबाव बना रही है। जबकि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पुराने आदेशों के मुताबिक, विवादित जमीन पर पुलिस को कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। किसान ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की मिलीभगत और गलत काम नहीं रुके, तो क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है।