nNBT न्यूज, गाजियाबाद : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी होम साइंस व बीएससी सीएनडी के दूसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार समर्थ पोर्टल वर विषय चयन की अंतिम तारीख 29 अप्रैल थी, जिसे बढ़ाकर 10 मई किया गया है। इसके बाद 12 मई तक 250 रुपये लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा। 500 रुपये लेट फीस के साथ 13 मई फॉर्म भरा जा सकेगा। कॉलेजों को फॉर्म कन्फर्म कराने की आखिरी तारीख 14 मई होगी।


