साइट पर निर्माण रुकवाकर मारपीट कर दी धमकी

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के वेव सिटी में एक निर्माणाधीन आवासीय परियोजना पर कुछ लोगों ने जबरन काम रुकवा दिया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और हत्या की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता तेजेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन कंपनी के कब्जे में है। इसके बावजूद असामाजिक तत्व लगातार बाधा डाल रहे हैं। यह घटना 28 अप्रैल को हुई थी।

construction stopped in wave city assault and murder threats complaint filed with police

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : वेव सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट पर जबरन निर्माण कार्य रुकवाने और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत में तेजेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की हाईटेक सिटी योजना के अंतर्गत ग्राम सादिकपुर उर्फ काजीपुरा में बड़े स्तर पर आवासीय परियोजना विकसित की जा रही है। इसके लिए खसरा संख्या-164, 167 और 169 की भूमि विभिन्न माध्यमों से विधिवत प्राप्त की गई है। खसरा संख्या-164 की कुल 0.9070 हेक्टेयर भूमि में से 0.7390 हेक्टेयर जमीन कंपनी ने नेपाल और ईश्वर से बैनामे के जरिए खरीदी है, जबकि शेष भूमि अधिग्रहण के माध्यम से मिली है। इसी तरह खसरा संख्या-167 की कुल 1.0660 हेक्टेयर भूमि में से आधी जमीन बैनामे के जरिए और शेष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से अधिग्रहण के तहत मिली है। खसरा-169 की पूरी 0.8660 हेक्टेयर भूमि कंपनी को लीज डीड के जरिए मिली है। सभी संबंधित खसरों के अधिकार पत्र विधिवत निष्पादित हो चुके हैं और मौके पर कंपनी का कब्जा है। इसके बावजूद कुछ लोग लगातार हस्तक्षेप कर रहे हैं। 28 अप्रैल को सादिकपुर निवासी राजेंद्र, आनंद चौधरी, प्रदीप, शिवम और महरौली निवासी गुड्डू मुखिया अपने साथियों के साथ पहुंचे और काम रुकवा दिया।