फेसबुक लिंक भेज युवक से ठग लिए 44 हज़ार रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ में एक युवक से ठगों ने फेसबुक लिंक के जरिए 44 हजार रुपये से अधिक की ठगी की। ठगों ने पुराने सिक्कों के बदले लाखों रुपये देने का लालच दिया। युवक ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

facebook link scam rs 44 thousand duped from youth lured with lakhs for old coins

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : शहर में एक युवक को फेसबुक लिंक के जरिए ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया और अलग-अलग बहानों से करीब 44 हजार 679 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पनहेड़ा कलां गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसे फेसबुक पर एक लिंक मिला, जिसमें पुराने सिक्कों और नोटों के बदले 28 लाख रुपये देने का दावा किया गया था। लिंक में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को ‘राजा ज्ञानी’ बताया और बाद में वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू कर दी।