मारपीट में 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

फतेहपुर बिल्लौच गांव में युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 26 अप्रैल को हुई थी और इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया था। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे और पलवल के होटलों में छिपे हुए थे।

fatehpur billoch assault 2 main accused arrested for beating youth with hammer and sticks

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : फतेहपुर बिल्लौच गांव में युवक के साथ हथौड़े और डंडों से की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात 26 अप्रैल को हुई थी, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया था। पुलिस के मुताबिक, घायल मनीष के पिता कुंवर पाल निवासी फतेहपुर बिल्लौच की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले की जांच अपराध शाखा सेक्टर-65 को सौंपी गई। अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक पुत्र संजय और गौरव पुत्र प्रहलाद, दोनों निवासी फतेहपुर बिल्लौच को बुधवार को पलवल के बघोला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे और पकड़ से बचने के लिए पलवल के होटलों में छिपते रहे।