n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी नगर ने 5 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट , छह अपराधियों पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई और 10 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। साथ ही थाना पुलिस को इन अपराधियों की निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि कैला भट्टा के इमरान, जिसान, वसीम, विजयनगर कैलाखेड़ा के सकील और कांशीराम नगर कॉलोनी के अश्वनी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, राजनगर एक्सटेंशन गुलमोहर गार्डन सोसायटी के एकलव्य पाठक, नंदग्राम के अरुण उर्फ निखिल पाल, अन्नू उर्फ अनुज, कृष्ण पांचाल, सोनू उर्फ एंटी, विजयनगर के जाहिद, विजयनगर कैला खेड़ा के सलीम, नौशाद, फरदीन और सिहानी गेट के शिवम शर्मा उर्फ शिवम पंडित पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन की अंजली, वेव सिटी डासना के साबिर खां, विजयनगर कैला खेड़ा के जावेद, कैला खेड़ा के फरदीन, कैलाशनगर के रंजन गुप्ता और दीपक शर्मा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। डीसीपी ने बताया इनके खिलाफ गाजियाबाद और अलग-अलग जनपदों में 154 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।


