टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

नंदग्राम क्षेत्र में रोटरी गोल चक्कर के पास फलों से भरे टेंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक के दाएं पैर में फ्रैक्चर आ गया। घटना 9 अप्रैल को हुई थी। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ghaziabad rapido bike rider seriously injured in tempo collision leg fractured

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र में रोटरी गोल चक्कर के पास फलों से भरे टैंपो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार के दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है। हादसा 9 अप्रैल को हुआ। गोकुलपुरी दिल्ली निवासी देवेंद्र की शिकायत पर नंदग्राम थाने में 28 अप्रैल को केस दर्ज किया गया है। शिकायत में देवेंद्र ने बताया कि वह रैपिडो बाइक चलाते हैं। 9 अप्रैल को वह अपने घर से राजेंद्र नगर साहिबाबाद गए। वहां से रैपिडो की बुकिंग पर एक महिला सवारी को लेकर राजनगर जा रहे थे। रोटरी गोल चक्कर के पास 3 पहिया टेंपो चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर आया और शरीर पर अन्य जगह काफी चोट आई है। सवारी महिला ने ऐम्बुलेंस और पुलिस को बुलाया। इसके बाद उन्हें एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद आराम मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।