विधानमंडल का सत्र आज, बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में आज विधानमंडल का सत्र है। सत्र के कारण हजरतगंज और आसपास के 13 मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से सत्र समाप्त होने तक लागू रहेगी। आपातकालीन वाहनों को छूट मिलेगी। पार्क रोड की वन-वे व्यवस्था भी अस्थायी रूप से खत्म होगी। कई रास्तों पर बदलाव किए गए हैं।

lucknow vidhanmandal session from today traffic diversion implemented on 13 routes including hazratganj

nNBT न्यूज, लखनऊ : विधानभवन में गुरुवार को विधान मंडल का सत्र आयोजित होगा। सत्र के दौरान हजरतगंज और आसपास के 13 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से सत्र समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं जैसे ऐंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्कूली वाहन और शव वाहन को आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

सत्र के दौरान पार्क रोड की वन-वे व्यवस्था भी अस्थायी रूप से समाप्त कर दी जाएगी। बंदरियाबाग चौराहे से आने वाले वाहनों को राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज या विधानसभा की ओर जाने के बजाय लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब होते हुए जाएंगे। डीएसओ चौराहे से हजरतगंज और विधानसभा मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को पार्क रोड की ओर जाना होगा। रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा मार्ग बंद रहेगा, ऐसे में वाहन कैसरबाग, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा या बर्लिंग्टन चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। लालबत्ती चौराहे से पॉलिटेक्निक की ओर जाने वाले वाहन राजभवन और विधानसभा मार्ग के बजाय कटाईपुल, शहीद पथ (जी-20 चौराहा) या कैंट होकर गुजरेंगे।