बीकेटी की डायपर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

नवभारतटाइम्स.कॉम

बख्शी का तालाब के मुस्लिम नगर में श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में आग लग गई। यह फैक्ट्री सेनेटरी उत्पाद और बच्चों के डायपर बनाती है। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग से लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

major fire in bkt diaper factory due to short circuit loss of lakhs

nNBT न्यूज, लखनऊ : बख्शी का तालाब स्थित मुस्लिम नगर में बुधवार शाम सेनेटरी और बच्चों के डायपर बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। काम कर रहे मजदूरों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें बढ़ते ही सभी जान बचाकर बाहर निकल गए।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बीकेटी से पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। एफएसओ बीकेटी ने बताया कि बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री में सेनेटरी उत्पाद और बच्चों के डायपर बनाए जाते हैं। अग्निकांड में फैक्ट्री मालिक राम कुमार यादव का लाखों का नुकसान हुआ है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।