पड़ोसी से तंग महिला ने जहर पीकर दी जान

नवभारतटाइम्स.कॉम

बीकेटी में एक महिला ने पड़ोसी की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से वह बदनामी से डर गई थी। बुधवार को उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

woman harassed by neighbor consumed poison died fearing defamation

nNBT न्यूज, बीकेटी : पड़ोसी की प्रताड़ना और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से मानसिक रूप से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बीकेटी निवासी निशा (30) अपने पति संदीप, बेटे सत्यम और बेटी पूर्वा के साथ रहती थीं। महिला के भाई का आरोप है कि पड़ोसी सुरेंद्र लंबे समय से फोन कर परेशान करता और मिलने का दबाव बनाता था। आरोप है कि उसने फेसबुक पर निशा के साथ फोटो पोस्ट कर दी, जिससे वह बदनामी के डर से टूट गई। बुधवार को पति के मजदूरी पर जाने के बाद निशा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले निजी अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।