हरियाणा सरकार ने बुधवार से प्रदेश में शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र के दौरान 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन अपनी पसंद के विषय चुनने का अवसर प्रदान किया है। छात्रों को अपनी स्ट्रीम और विषय चुनने के लिए स्कूल के दफ्तर में लाइन नहीं लगानी होगी। वे सीधे एमआईएस पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के विषयों का चयन कर सकेंगे। इससे हरियाणा के करीब 5 लाख से ज्यादा छात्र सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद सभी पक्षों से विचार विमर्श कर इस




